Skip to main content

भारत का 71वां स्वाधीनता दिवस

दोस्तों, आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज, 15 अगस्त 2017, पर भारत ने आजादी के 70 साल पूरे कर लिए है और हमारा वतन उन्नति की ओर बढ़ता ही चला जा रहा है। भारत एक प्रगतिशील देश है और आजादी के 70 सालों में ही भारत काफ़ी आगे बढ़ चुका है। जी हाँ, यह वही देश है जिसे सोने की चिड़िया के नाम से पुकारा जाता था और देश-विदेश से विद्यार्थी गण यहाँ नालंदा व तक्षिला जैसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयो में अध्धयन करने आया करते थे लेकिन 1193 में नालंदा को एक खतरनाक हमले का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से वह ध्वस्त हो गयी।

इतिहास गवाह है की,
"जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने, दुनिया को तब गिनती आयी
तारों की भाषा भारत ने दुनिया को पहले सिखलाई
देता ना दशमलव भारत तो यूँ चाँद पर जाना मुश्किल था
धरती और चाँद की दूरी का अंदाज़ा लगाना मुश्किल था" 
 
90 सालों की उस ऐतिहासिक जंग और लाखों कुर्बानियों को स्मरण करने का दिन आया है। उन वीर नौजवानों से प्रेरणा लेने का अवसर आया है। महान देशभक्तों से सीखने का यह दिन आया है जो अपनी मिट्टी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

जब इस कलयुग का महान देश, अमेरिका, करीब 250 सालों में एक सुपरपॉवर का मुकाम हासिल करने में कामियाब हुआ है तो दोस्तों भारत तो अभी 70वां स्वाधीनता दिवस मना रहा है सोचिये हमने कितने मुकाम हासिल कर लिए है ।

हम नौजवानों के पास इस देश के विकास की कमान है। यह हमारा प्रबल दाहित्व है की हम इस देश के प्रति जागरूक रहे, सचेत रहे और देश को बेहतर बनाये। भारत के पास नवयुवक है व साथ ही साथ कई दिग्गज़ लोग है जिनसे यह देश उचाईयों की सीमा को पार कर सकता है।

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन - इसरो, दुनिया में ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष में भी कामियाबी के झंडे गाड़ रही है व हमारे वतन का नाम रोशन कर रही है। यह करिश्में युवाओं के बिना असंभव से नज़र आते है। आज भारत ने कई सफल entrepreneurs की लाइन से लगा दी है और ये और कोई नहीं बल्कि रिस्क-टेकर्स युवा है।

भारत ने इन सत्तर सालों में दुनिया में सफलता के कई परचम लहराए है। आज का युवा देश के प्रति समर्पित है और यह भारत के लिए अच्छा संकेत है। भारत के पास नौजवानो की आर्मी है जो की किसी भी देश पर कभी भी हावी हो सकती है। भारत एक युवा देश है और यही है भारत की सबसे बड़ी ताकत! भारतीय युवाओ ने विश्व में तहलका सा मचा दिया है और दुनिया के बहुत से प्रथम व्यवसायों को भारतीय ही संभाल रहे है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक के लिए तो भारतीयों से पंगा लेना खतरे को आगे से न्योता देने जैसा है क्योकि वे रातों-रात माइक्रोसॉफ्ट जैसी एक नयी कंपनी खोलने में सक्षम है।

"सदियों से भारत भूमि दुनिया की शान है" और इस शान को बरक़रार रखने का कर्त्तव्य हम पर है, जी हाँ युवापीढ़ी पर।
"सभ्यता जहाँ पहले आयी, पहले जन्मी है जहाँ पे कला
अपना भारत वहीं भारत है जिसके पीछे संसार चला
संसार चला और आगे बढ़ा, यूँ आगे बढ़ा, बढ़ता ही गया
भगवान करे ये और आगे बढे, बढ़ता ही रहे और फूले फले" 
हमें इसी सभ्यता को बरक़रार रखना है। जो हुआ उसे भूल कर हमें आगे बढ़ना है और बढ़ते ही रहना है। में समझता हूँ कि हमारे बहुमूल्य रीति-रिवाज़ो व अनूठी संस्कृति को सँभालने व आगे बढ़ाना अब इस देश के हर युवा का धर्म है।

2022 में भारत कि आज़ादी को 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। हमारे मुल्क के लिए इन 75 वर्षो कि यात्रा काफ़ी मायने रखती है और हमारे प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी, ने आने वाले पांच सालों (2017-2022) को देश कि प्रगति के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण बताया है। मोदी जी ने अपने मन की बात में अगस्त क्रांति के समय 'अंग्रेज़ो भारत छोड़ो' की उस ऐतिहासिक हड़ताल को याद करते उसे हुए दोहराने का ज़िक्र किया और सब देशवासियों को एक जुट होने कि सिफारिश की।

प्रधानमंत्री की यह गुहार को 'New India Movement' का नाम दिया है जो एक नया व एक बेहतरीन भारत की नींव रखने का काम करेगा। प्रधानमंत्री जी ने इस स्वाधीनता दिवस को 'संकल्प पर्व' की रूप से मनाया और देशवासियों से एक ऐसा भारत बनाने में सहयोग की गुज़ारिश करी जो भ्रष्टाचार- मुक्त, गरीबी- मुक्त, संप्रदायवाद- मुक्त, गंदगी- मुक्त, आतंकवाद- मुक्त और जातिवाद- मुक्त भारत हो!

"बात ये हवाओं को बताये रखना,
जहान रोशन होगा, दिया जलाये रखना
की है हिफाज़त लहू देकर जिसकी हमने
मन में सदा उस तिरंगे को बसाये रखना"

"इस पावन धरती पर जन्म लिया है, यह सोच के में इतराता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ"

जय हिन्द! 
जय भारत!
वन्दे मातरम्!


- Vaibhav