Skip to main content

भारत का 70वा स्वतंत्रता दिवस

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाये! जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा...गाने की कुछ पंक्तीयो मे पुराने भारत का बेहतरीन वर्णन हुआ है लेकिन अब वो सिर्फ देशभक्ति का गाना बनके रह गया है।

ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आँख मे भरलो पानी, जोह शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी...हम सब कितने मतलबी व खुदगर्ज़ बनते जा रहे है लेकिन पुराने भारत की जनता ने अपने देश के लिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए देश को अंग्रेज़ो की चंगुल से छुड़ाया।

यह देश है वीर जवानो का अलबेलो का मस्तानो का इस देश का यारो क्या कहना यह देश है दुनिया का गहना...इस गीत मे देश का खूबसूरत वर्णन हुआ है और यह गीत भी लोग गुनगुनाते है : "मेरा मुल्क मेरा देश मेरा यह वतन शान्ति का उन्नति का प्यार का चमन...यह देश उन्नति, भाईचारा, शांति, 'अनेकता मे एकता' व प्रेम का प्रतीक है । यह देश दुनिया का एक नगीना है जो धीरे धीरे तराशा जा रहा है और आने वाले समय मे हम हमारे देश को बहुत सी उपलब्धिया व मुकाम हासिल करते हुए देखेंगे।

दोस्तों, बस एक ही विनती है की हम उन्नति, भाईचारा, शांति, 'अनेकता मे एकता' व प्रेम का प्रतीक बनकर हमारे देश को कई मुकाम हासिल कराये और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाये। भ्रष्टाचार मिटाने में योगदान दे और गंदिगी की बजाय स्वछता फैलाये, स्वछता मन की भी जीवन की भी, और देश को स्वच्छ रखे! 

पुराने गीत हमें बहुत कुछ सीखा देते है और रुला भी देते है। नए गीतों मे वो बात कहाँ और इसी तरह नयी पीढ़ी मे भी पुरानी पीढ़ी वाली बात कहाँ...

भारत सबसे महान देश है, था व रहेगा, हम ही है जो इसे सुधार सकते है व बिगाड़ भी सकते है, फैसला हम - नयी पीढ़ी के हातो मे है।

आप सब यह सोच ही रहे होंगे की मैंने सब कुछ अंग्रेजी मे क्यों लिखा तोह वो इसलिए लिखा क्योंकि मुझे मेरी भाषा पर दो दिन के लिए ही गर्व करने का मौका मिलता है वो है स्वतंत्रता दिवस व हिंदी दिवस।
भारत विविधता मे एकता का प्रतीक है। मे हमारे प्रधानमंत्री श्रीमान मोदी जी(Narendra Modi) को नमन करता हूँ, वे जहाँ जाते है वहां अपनी मातृभाषा का उपयोग करते है।

वीर सैनिको का बलिदान बर्बाद नहीं गया। इतने आंदोलन बर्बाद नहीं गए। मैं वीर सैनिको को श्रधांजलि अर्पित करते हुए अपनी बात समाप्त करता हूँ।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभेच्छा!
‪#‎आज़ादीके७०साल‬ (‪#‎AzadiKe70Saal‬)

                                  जय हिन्द    जय भारत   भारत माता की जय    वंदे मातरम


                                                                                                                                    -वैभव जैन


और हां अगर आप ऐसा सोच रहे है की मैंने यह कही से उठा के यहाँ पर डाला है तोह यह ग़लतफहमी न रखियेगा और आजादी के गीत जरूर गुनगुनाइयेगा। अपने देश पर गर्व जरूर करियेगा और कुर्बानियो को याद रखियेगा। भारत की कुछ धन्य व महँ आत्माओ से कुछ न कुछ जरूर सीखीयेगा!